Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

कोलकाता में टिकैत की हुंकार भाजपा को एक भी वोट ना दें

•गांधी मूर्ति के पास दिल्ली के किसान नेताओं ने आयोजित की किसान महापंचायत • वोट के लिए आने पर भाजपा नेताओं से पूछे एमएसपी का क्या हुआ? ...

•गांधी मूर्ति के पास दिल्ली के किसान नेताओं ने आयोजित की किसान महापंचायत

• वोट के लिए आने पर भाजपा नेताओं से पूछे एमएसपी का क्या हुआ?

 कोलकाता| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली से कोलकाता आए किसान नेताओं ने शनिवार को भाजपा विरोधी माहौल बनाया| भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों से कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में आप लोग भाजपा को वोट ना दें |मेधा पाटकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे |
                  मेधा पाटकर ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन में भाग लिया था| कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास किसान मोर्चा ने मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया|नेता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप जिसको चाहे अपना वोट दें लेकिन,मेरी गुजारिश है कि आप लोग भाजपा को वोट ना दें |कि केंद्र में ठाकुर की सरकार चल रही है किसान नेताओं ने यहां किसान महापंचायत के माध्यम से लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की| कोलकाता में वहां पंचायत कर किसान नेता शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा सीट नंदीग्राम में भी किसान महापंचायत की जहां किसान नेता राकेश टिकैत ने मतदाताओं से भाजपा को वोट नहीं देने की गुज़ारिश की |नेताओं के अलावा सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन भी मौजूद रहे हैं | किसानों को यह समझाने की भाजपा को वोट ना दें |


• भाजपा किसान विरोधी ताकत
 पश्चिम बंगाल में सबसे हाई प्रोफाइल बन चुके नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- कि भाजपा किसान विरोधी ताकत है |भाजपा को वोट ना दें| किसान टिकैत ने कहा कि भाजपा एक कॉरपोरेट पार्टी है क्या पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह है | राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कंपनी है इसलिए भाजपा कोई भी वोट मत दीजिए| नंदीग्राम में किसान नेता टिकैत ने कहा यहां खेला होगा |बड़ी-बड़ी कंपनियों यहां आएंगे सरकार चलाने का काम करेंगे एयरपोर्ट, रेलवे, सब बिक गया अब किसानों की बारी है |

No comments