"विवादित बयान" नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान दिया है |उन्होंने कहा है कि भारत लोकतांत्रिक देश...
नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान दिया है |उन्होंने कहा है कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा |यह बात उन्होंने स्वीडन के एक मीडिया संस्थान को रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा |राहुल गांधी ने डेमोक्रेसी के बारे में स्वीडन के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का जिक्र किया| इसमें भारत में लोकतंत्र के दर्जे को घटाकर` इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी´ चुनावी एकतंत्रता ´या चुनावी निरंकुशता कर दिया है | राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी साझा किया |इसमें लिखा हुआ है कि पाकिस्तान की तरह अब भारत भी निरंकुश देश है| गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भारत ने अमेरिकी वॉच डॉग्स `फ्रीडम हाउस ´की रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी| जिसमें भी भारत के लोकतांत्रिक दर्जे को घटाया गया |इस अमेरिकी संस्था ने भारत के लोकतंत्र व मुक्त समाज के दर्जे को हटाकर आंशिक रूप से मुक्त करा दिया है| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका संस्था का राजनीतिक फैसला अनुचित है |उन्होंने कहा कि भारत में उसकी तारीफ हो रही है |भारत की मृत्यु दर बहुत कम है| फ्रीडम हाउस ने अपने रिपोर्ट के कवर पेज पर भारत का गलत नक्शा प्रकाशित किया| इसे लेकर भी उसकी आलोचना हुई थी या अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित संस्था है |
• भाजपा बोले एजेंट जैसा काम कर रहे हैं
इधर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी देशों को नव समाजवादी ताकतें जो भारत की उभरती हुई ताकत प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को हजम नहीं कर पा रहे हैं| उसके लिए भारत में एक एजेंट के तौर पर राहुल गांधी काम कर रहे हैं |
No comments