•कोरोना मरीज़ो की संख्या बढ़ने के साथ केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ी! [ देशभर में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते मामले दिख रहे हैं |स्वास्थ्य मंत...
•कोरोना मरीज़ो की संख्या बढ़ने के साथ केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ी!
[ देशभर में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते मामले दिख रहे हैं |स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 23,000 नए कोरोना के मामले सामने आए| तथा 117 मरीजों की मौत के साथ ही नये आंकड़े ने इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा]
नई दिल्ली| भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या दो लाख तक पहुंचने को बेताब है |अब तक कोरोना से 1 लाख 58हज़ार 306 लोगों की मौत हो चुकी है | महाराष्ट्र में कहर बरपा रहे कोरोना के कारण कई जिलों में लॉकडाउन,नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है |देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं| खासतौर से महाराष्ट्र, पंजाब,कर्नाटक,गुजरात,तमिलनाडु में कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिख रहे हैं | महाराष्ट्र केरल में देश के कुल 71. 69 फीसदी एक्टिवकेस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य लॉकडाउन लगा रहे हैं |
पंजाब के मोहाली और फतेहाबाद साहिब पटियाला में आज से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा |कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए रात {11:00} बजे सुबह {5:00} बजे तक कर्फ्यू रहेगा| महाराष्ट्र के प्रभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार रात {12:00} बजे से सोमवार सुबह {6:00 }बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है |
महारष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद में वीकेंड पर लॉक डाउन करने का ऐलान किया है |पिछले दिनों राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक संभाजी नगर में रात 9:00 बजे सुबह 6:00 बजे तक प्रतिबंध लॉकडाउन रहेंगे |
•रिकवरी रेट बढ़ने से राहत
कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही राहत की बात यह है कि इसके साथ एक बार फिर से रिकवरी रेट बढ़ कर 1.74 फ़ीसदी तक पहुंच गया| पिछले 24 घंटों में 15,157 कोरोनावायरस ठीक हुए हैं देश में कोरोना मृत्यु दर 1.40फीसदी है |
एक्टर मनोज बाजपाई की कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |अभी वह क्वारंटाइन है |पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल कोरोनावायरस की पुष्टि खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी |
नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 2,150 में संक्रमित मिले हैं | इस मामले में नागपुर पुणे के बाद दूसरे नंबर पर आ रहा है| सरकार ने नागपुर में (15 से 21 मार्च) तक 1 सप्ताह का हार्ड लॉकडाउन लगा रखा है |हार्ड लॉक डाउन मे बहुत जरूरी गतिविधियों की इजाजत होती है| नागपुर में अब तक1.64लाख मरीज मिल चुके हैं |
• जलगांव में जनता कर्फ्यू
जलगांव नगर निगम सीमा में गुरुवार रात 8:00 से 15 मार्च सुबह 8:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू किया गया है| इस दौरान इमरजेंसी सर्विस,पीएससी,और दूसरी परीक्षाओं वाली डिपार्टमेंट को छूट दी जाएगी |इससे पहले अमरावती में 15 दिनों का लॉकडाउन और पुणे में नाइट कर्फ्यू लग चुका है |
• देश के 10 सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
° पुणे 18,474
° नागपुर 12,724
° ठाड़े 10,460
° मुंबई 9,973
° बंगलुरु अर्बन 5,526
° एर्नाकुलम 5,430
° अमरावती 5,259
° जलगांव 5,029
° नासिक 4,525
°औरंगाबाद 4,354
No comments