Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान,बंगाल में भाजपा हारी तो टूटेगा उसका घमंड

•भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं इसमें उसका हर जगह विरोध करेंगे • संयुक्त किसान मोर्चा ने बंगाल के किसानों ...

•भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं इसमें उसका हर जगह विरोध करेंगे

• संयुक्त किसान मोर्चा ने बंगाल के किसानों से भाजपा को वोट नहीं देने और किया अनुरोध

• कोलकाता में संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली विरोध रैली

 कोलकाता |संयुक्त किसान मोर्चा ने कोलकाता में शुक्रवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध रैली निकाली |किसान मोर्चा के नेताओं ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया |कि बंगाल में भाजपा हारी तो उसका घमंड टूटेगा |किसान नेताओं ने जोर देकर कहा कि उनका आंदोलन और गैर राजनीतिक है |मोर्चा किसी दल को समर्थन नहीं देगा | लेकिन भाजपा को हराएगा भाजपा हारी तो उसका घमंड टूटेगा| एक खास पार्टी के खिलाफ` गैर राजनीतिक आंदोलन के बचाव में किसान नेताओं का कहना है कि उनकी लड़ाई किसी कानूनों को रद्द करने के लिए है |भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने कानून बनाए हैं इसलिए उनका देश में हर जगह विरोध करेंगे |

• बंगाल बना किसान नेताओं का नया पता
 पश्चिम बंगाल में इस बार का विधानसभा चुनाव ममता बनाम मोदी का रूप लेता जा रहा है| यह tmcऔर भाजपा के बीच `नाक की लड़ाई ´में तब्दील होती जा रही है |यही वजह है कि संयुक्त किसान मोर्चा भी भाजपा को हराने के लिए पूरी ताकत झोंकने में लगा है |आजकल किसान नेताओं का नया पता पश्चिम बंगाल है| बलवीर सिंह  राजेवाल,गुरनाम सिंह,चढ़नी योगेंद्र यादव जैसे नेता बंगाल पहुंचकर रैली निकाली |आंदोलन के चेहरे के तौर पर उभरे राकेश टिकैत शनिवार को पहुंचने वाले हैं |कोलकाता, नंदीग्राम,सिंगूर,आसनसोल,जैसे तमाम जगहों पर किसान महापंचायत का सिलसिला शुरू होने वाला है |

No comments