Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

मुंबई में नई गाइडलाइन

°देश के 5 राज्यों में बड़े केस मुंबई में 2749 नए केस से हड़कंप  ° मुंबई में नई गाइडलाइन ° छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, के...

°देश के 5 राज्यों में बड़े केस मुंबई में 2749 नए केस से हड़कंप

 ° मुंबई में नई गाइडलाइन

° छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब में बढ़ रहे मरीज

{ कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है |केरल,महाराष्ट्र,पंजाब,छत्तीसगढ़,और मध्य प्रदेश,में पिछले 7 दिन से नए केस बढ़ रहे हैं| इस बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस के 2749 के सामने आने के बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में 1305 बिल्डिंग सील कर दी है| इन बिल्डिंग में 1838 परिवार रहते हैं|}

 नई दिल्ली /मुंबई  महाराष्ट्र मुंबई सहित कई जिलों में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं |स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 43,956 एक्टिव केस है, जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज पाकर स्वास्थ्य हुए हैं |संक्रमण के चलते 51,713 लोगों की मौत हुई है|
      कोरोना के नए मामलों की संख्या में हो रहे इजाफे के बीच बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आयुक्त, इकबाल सिंह चहल ने मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है |इसके अंतर्गत 5 से ज्यादा करो ना के मरीज मिलने पर इमारत सील की जाएगी गाइडलाइंस के प्रावधान के अनुसार होम क्वारंटाइन किए गए नागरिक के हाथ पर स्टांप लगाया जाएगा |मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है| लोकल और चीन में बिना मास्क यात्रा करने वालों की जांच के लिए 300 मार्शल की तैनाती गई है |शहर में रोजाना 25,000 बिना मास्क वालों की पर कार्यवाही का लक्ष्य रखा गया है|

• अमरावती में लॉकडाउन,यवतमाल में नाइट कर्फ्यू
  बता दे,महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमरावती शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है | यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है |अकोला में भी सरकार कभी भी लॉक डाउन की घोषणा कर सकती है| गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कोर्णाक ए बढ़ते मामलों के बाद हालात की समीक्षा की थी|

• 50 से ज्यादा को बुलाया तो कार्यवाही
  यही नहीं, मुंबई में विवाह कार्यालय,क्लब, उपहार गृह,शॉपिंग मॉल,रेस्टोरेंट,दफ्तर, इत्यादि में 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने वालों के खिलाफ पर कार्यवाही दर्ज की जाएगी| इन जगहों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा| सभी लोग मास्क पहने इसे लेकर सख्ती बरती जाएंगे,नियम का उल्लंघन होने पर संस्था के मालिक पर कार्यवाही की जाएगी |नई गाइडलाइंस के तहत ब्राजील से आने वाले यात्री आइसोलेशन में रखे जाएंगे|

•देश के 5 राज्यों में बढ़ रहे केस
 देश के 5 राज्यों केरल, महाराष्ट्र,पंजाब  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं |केरल में प्रतिदिन वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं|

• दक्षिण भारत में पहला महामारी का m440 के वेरिएंट्स
 देश में पाए गए कोरोनावायरस से ज्यादा वेरिएंट्स पर हैदराबाद की सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलेक्युलर बायोलॉजी के वैज्ञानिक ने रिसर्च किया है |इसमें पाया गया कि दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा कोरोना का एंड m440 के वेरिएंट फैला है |हालांकि, वायरस कहां से और कब फैला इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है| सीसीएमबी के डायरेक्टर राकेश मिश्र ने कहा, कि इस वायरस के फैलने के कारण और तरीकों को जाने के लिए इस पर नजर रखने की जरूरत है|

No comments