• हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से : किसान किसानों ने कहा कि हमारे कुछ साथी किसान उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड से गाजीपुर पहुंच रहे हैं उन...
किसानों ने कहा कि हमारे कुछ साथी किसान उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड से गाजीपुर पहुंच रहे हैं उनको पुलिस प्रशासन रास्ते में गिरफ्तार कर रहे हैं| उन्हें रोका जा रहा है |
• किसान आंदोलन के समर्थन में हनुमान बेनीवाल;
नागौर | कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए के सहयोगी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल, ने संसद की 3 समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया |लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे, अपने इस्तीफे में बेनीवाल ने कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी हैं |
• देश भर में आज किसान शहीद दिवस मनाने का एलान;
यूपी गेट पर किसान संगठन ने प्रेस वार्ता कर 20 दिसंबर को किसान शहीद दिवस देशभर में मनाने का ऐलान किया | सरदार वीएम सिंह ने कहा कि मांगे न मानने तक आंदोलन जारी रहेगा |गाजीपुर आने वाले किसानों की गाड़ियों के नंबर नोट का पुलिस घरों पर जाकर उनके परिवार पर वापस लौटने का दबाव बना रही |
नई दिल्ली/ दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन 24 दिन भी जारी रहा |कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली के अलग-अलग सीमा पर किसान डटे हुए हैं |
कड़ाके की ठंड और अपनों की जान भी किसानों का इरादा नहीं बदल सकी |किसानों का कहना है कि चाहे कितनी भी ठंड क्यों न हो पड़े हम यहां से तब तक वापस नहीं जाएंगे,जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती |
वही आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली के कई बॉर्डर बंद है |और कई रास्ते डायवर्ट किया गया है |नोएडा में किसानों ने शनिवार को सरकार की चिट्ठी जलाकर विरोध किया |गाजीपुर बॉर्डर पर मंच से लगातार किसान नेताओं का भाषण चलता रहा| सभी ने एक स्वर में किसी कानून को वापस लिए जाने की बात कही |राकेश टिकैत
ऑरवीएम सिंह ने किसानों के उत्पीड़न बंद करने के लिए रविवार को 11:00 बजे मेरठ कमिश्नर,और प्रशासनिक अधिकारियों को वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया|
No comments