Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

सहवाग ने कहा ; भूलने का ओटीपी है 49204084041

एडिलेड/ भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार का दिन शर्मसार करने वाला रहा | जब उसकी टीम में टेस्ट मैच में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया...

एडिलेड/ भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार का दिन शर्मसार करने वाला रहा | जब उसकी टीम में टेस्ट मैच में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया |और ऑस्ट्रेलिया ने दूधिया रोशनी में खेला जा रहा पहला टेस्ट क्रिकेट मैच,तीसरे दिन आठवें विकेट से जीतकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1- 0 से बढ़त हासिल की |भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 36 रन बनाए |
     आखिर में मोहम्मद शमी चोटिल होकर रिटायर हुए| भारत की पारी इसी के साथ खत्म हो गई| भारतीय का यह 88 वर्षों के टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर है | भारत का इससे पहले न्यूनतम स्कोर 42  रन था जो उसने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में बनाया था| टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है, जिस ने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ, आकलैंड में 26 रन बनाए थे |विराट कोहली की टीम का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त पांचवी न्यूनतम स्कोर है |

•  पेन बने मैन ऑफ द मैच
 भारत को पहली पारी में 55 रन की बढ़त मिली थी| और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का लक्ष्य मिला |शमी चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 21 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बनाकर दिन  रात्रि टेस्ट मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा |ऑस्ट्रेलिया को इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 30 अंक मिले हैं |

• सहवाग ने कहा ; भूलने का ओटीपी है 49204084041
 क्रिकेट जगत में साथ में और हैरानी के साथ भारतीय टीम के उस दुस्वप्न पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जो उसने यहां शनिवार को दिन के समय 36 रन की अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर आकर सिमट गया| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर का जिक्र करते हुए ट्वीट क्या,' भूलने का ओटीपी है,49204084041'| कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका तेंदुलकर ने लिखा,जिस तरह से भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की वह अच्छी स्थिति में थे |लेकिन,ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार सुबह सच में शानदार वापसी की |"यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है"| यह तब  तक खत्म नहीं होता जब तक यह पूरा समाप्त नहीं हो जाता |

No comments