°26 जनवरी को लाल किला समेत दिल्ली में कई जगह हुआ था उपद्रव| ° किसानों ने निकाली थी ट्रैक्टर रैली उसी दौरान भड़की उठी थी हिंसा| °...
°26 जनवरी को लाल किला समेत दिल्ली में कई जगह हुआ था उपद्रव|
° किसानों ने निकाली थी ट्रैक्टर रैली उसी दौरान भड़की उठी थी हिंसा|
° दीप सिद्धू पर लाल किले में हंगामे का मास्टरमाइंड होने का शक|
~ किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को, लाल किले में हुई हिंसा के मामले में 15 दिन बाद, गिरफ्तार पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया| सिद्धू को सोमवार रात गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस, की स्पेशल सेल ने मंगलवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया| इधर मंगलवार को एक और किसान की मौत हो गई,किसान आंदोलन के समय 6 दिन में अब तक 70 किसानों की मौत हो चुकी है|
~ क्या है मामला ;
कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसान ने ट्रैक्टर पर एक निकाली थी इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे उन्होंने वहां एक ध्वज स्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था|
~खुद को निर्दोष बता रहा था दीप सिद्धू;
डीप सिद्दू को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम में पंजाब में कई जगह दबिश दे रही थी| वह अपने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर रहा था| जिसमें पंजाबी में बात करते हुए,खुद को निर्दोष बता रहा था| एक वीडियो में उसने कहा था कि,` अपनी पूरी जिंदगी पीछे छोड़ आने के बावजूद में पंजाबियों का उनके विरोध में साथ देने के लिए आया´ किसी ने कुछ भी नहीं देखा लेकिन मुझे गद्दार बना दिया|
~ हिंसा में शामिल लोगों को ढूंढ रही पुलिस;
पिछले हफ्ते पुलिस ने दीप सिद्धू जुगराज सिंह, गुरजीत सिंह,और गुरजंट सिंह,के बारे में सूचना देने वाले को ₹100000 का नगद इनाम देने की घोषणा की थी |पुलिस ने जज बीर सिंह, बूटा सिंह,सुखदेव सिंह,और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए ₹50000 का नगद इनाम पुरस्कार देने की घोषणा की है |पुलिस ने सुखदेव सिंह को,2 दिन पहले चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था |उसकी गिरफ्तारी के बाद गणतंत्र दिवस की हिंसा, में गिरफ्तारी की कुल संख्या 127 तक पहुंच गई है|
~ किसान आंदोलन में एक और मौत 76 दिन में 70 की मौत;
सिंधु बॉर्डर पर मंगलवार को एक और किसान की मौत हो गई |मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है |मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल की थी |वे पानीपत जिले के सेवा गांव के रहने वाले थे |इससे पहले सोमवार को पीजीआई रोहतक में एक बुजुर्ग किसान की मौत हुई थी| उन्हें 16 जनवरी को ठंड लगने पर टिकरी बॉर्डर से लाकर भर्ती कराया गया था |कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं |इस दौरान अलग-अलग वजहों से 70 किसान की मौत हो चुकी है |इनमें से कुछ ने सुसाइड कर ली, तो कुछ की मौत हार्टअटैक ठंड लगने फिर किस बीमारी से हो गई|
नई दिल्ली| केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में `गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान ´लाल किले में हुई हिंसा की घटना में वंचित अभिनेता कार्यकर्ता दीप सिद्धू ;को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी |पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने कहा कि सिद्धू को,सोमवार रात 10:40 पर करनाल बाईपास से गिरफ्तार किया गया |उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस, पर लाल किले में भीड़ को उकसाने के संबंध में दर्ज एक मामले में उसकी तलाश थी| डीसीपी ने कहा अपराध शाखा उसकी भूमिका की विस्तार से जांच करेगी |यह पूछे जाने पर 26 जनवरी के बाद से वह वहां छिपा था |यादव ने कहा `कि जांच अभी शुरुआती चरण में है पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को ₹100000 के नाम की घोषणा की थी ´गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे |और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई |घटना के बाद सिद्धू सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था| पुलिस सूत्रों ने बताया सिद्धू एक महिला मित्र के साथ संपर्क में था, जो कैलिफोर्निया में रहती है| वह वीडियो बनाकर उसे भेजना था |वह सिद्धू की फेसबुक अकाउंट पर उन्हें अपलोड करती थी |उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सिद्धू लगातार ठिकाना बदल रहा था|
No comments