Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

आसमान से जमीन तक` जिंदगी´ बचाने की जद्दोजहद, अब भी 174 लापता!

~ सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान " यहां हो रही तलाश"  इस बीच एसडीआरएफ ने कहा कि उनके तलाश...


~ सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान

" यहां हो रही तलाश"
 इस बीच एसडीआरएफ ने कहा कि उनके तलाशी दस्ते रैंडी,तपोवन,जोशीमठ,गोचर,कर्णप्रयाग,रुद्रप्रयाग क्षेत्रों में अलकनंदा नदी में शवों की तलाश कर रहे हैं|

देहरादून| उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में, आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 32 तक पहुंच गई| जबकि एनटीपीसी की क्षतिग्रस्त तपोवन,विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजनाओं की सुरंग में फंसे 30,35,लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना सहित कई एजेंसियों का संयुक्त बचाव और राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी है| जहां राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली ताजा जानकारी के अनुसार,आपदा ग्रस्त क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कुल 32 शव बरामद हो चुके हैं |जबकि 174 अन्य लापता है| इधर मंगलवार को प्रशासन ने लापता लोगों की पहली सूची जारी की है |इसमें ज्यादातर लोग यूपी बिहार के बताए जा रहे हैं |रविवार को ऋषि गंगा घाटी में पहाड़ से गिरी लाखों मीट्रिक टन बर्फ के कारण, ऋषि गंगा और धौली गंगा नदियों में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना राष्ट्रीय आपदा मोचन, बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवेदन बल के जवान,लगातार बचाव और राहत अभियान में जुटे हुए हैं| इस बीच आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री रावत ने संवाददाताओं से कहा ;कि सुरंग के अंदर बहुत घुमाओ है,जिस कारण सोमवार को अभियान में आई तेजी मंगलवार को कुछ धीमी हुई है |हालांकि उन्होंने कहा कि अब ड्रिल करके करके रस्सी के सहारे आगे पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है|

No comments