~चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने बनाई 1- 0 से बढ़त अगला टेस्ट 13 से • इंग्लैंड के कप्तान जो रूट बने मैन ऑफ द मैच! चेन्...
• इंग्लैंड के कप्तान जो रूट बने मैन ऑफ द मैच!
चेन्नई| भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई,चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में चेन्नई में खेले गए पहले मैच में, इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 227 रनों से हरा दिया |चेन्नई के चेपॉक मैदान पर टीम इंडिया को 22 सालों बाद हार मिली है |420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, चौथी पारी में सिर्फ़ 192 रनों पर सिमट गई |इससे पहले भारत में दिन की शुरुआत,एक विकेट पर 39 रन से की |भारत की ओर से श्री विराट कोहली( 72 )और शुभ्मन गिल(50 ) ने हीं संघर्ष का माद्दा दिखाया |इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक लीच ने,चार जेम्स एंडरसन ने तीन,जबकि बेन स्टोक्स जोफ्रा आर्चर,और डोम बेस में एक-एक विकेट लिया |इससे पहले इंग्लैंड ने 2006 में,मुंबई में टीम इंडिया को 212 रनों से मात दी थी |दूसरा टेस्ट भी, इसी एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से खेला जाएगा
° चतेश्वर थमा बैठे बेन को कैच°
सलामी बल्लेबाज गेल शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे |उन्होंने लीच के दिन की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा लेकिन चेतेश्वर पुजारा (15 )ने बाएं हाथ के स्पिनर लीज की तेजी से स्पिन होती गेंद पर बल्ले का मूल लेख साइड की ओर मोड़ दिया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के सुरक्षित हाथों में चले गई|
° बिना खाता खोले आउट हुए रहाणे°
एक गेंदबाज एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया |इंग्लैंड ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन पैड से गेंद काफी समय अंपायर कॉल आने के कारण बच गए | रहाणे हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए वह खाता भी नहीं खोल पाए|
° गिल ने तीसरी 50 पूरी की°
गिल ने 83 गेंद की अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का मारा | गिल ने 81 गेंद में अपने कैरियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया| जो रूट ने इसके बाद गेंद एंडरसन को थमाई जिन्होंने तेजी से अंदर आती दूसरी गेंद पर गिल को बोल्ड कर दिया|
° जैक लीच की फिरकी में फंसे बल्लेबाज°
जैक लीच की फिरकी के जादू और दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तूफानी गेंदबाजी को भारतीय बल्लेबाज खेल नहीं पाए |इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अपने घर में सबसे बड़ी हार( रनों के लिहाज से )का सामना करना पड़ा|
° ऐसे चटकाए इंग्लैंड ने विकेट°
इंग्लैंड के गेंदबाज ने (76 )रन पर (4) विकेट और एंडरसन( 17रन पर 3 विकेट) की सधी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 420 रनों के विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान विराट कोहली 72 और शुभ्मन गिल( 50)के अर्धशातको के बावजूद 58.1 ओवरों में 192 रनों पर ढेर हो गई|
°एंडरसन ने किया इंडिया का बेड़ा गर्क°
स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्नई की पिच पर एंडरसन ने भारत के तीन अहम विकेट लिए| टेस्ट मैच के पांचवें दिन उनका पहला ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा |इस ओवर में दर्शन ने शुभ्मन गिल और अजिंक्य रहाणे का विकेट लिया| चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जेम्स एंडरसन ने 11 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए|
° इशांत की गिरी गिल्ली रहे नॉट आउट°
इस बीच 57 ओवर में अजीब घटना हुई जब लगा कि जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ईशांत शर्मा हिट विकेट आउट हो गए| तीसरे अंपायर ने हालांकि रिप्लाई देखकर उन्हीं नॉट आउट दिया क्योंकि बेल्स हवा से गिरी थी|
° इंग्लैंड टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर°
इस जीत के साथ इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है |जबकि इस मैच से पहले वह चौथे स्थान पर था| इस मैच से पहले शीर्ष पर चल रहा भारत चौथे स्थान पर खिसक गया|
° कायम किए गए नए मानदंड ;जो रूट
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोरों पर कहा कि उनकी टीम ने नए मापदंड कायम कर लिए हैं |रूट ने कहा मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है| हमें अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा| हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं |उन्होंने कहा हमें पता है कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है |खासकर इन हालत में उन्हें अपने क्रिकेट पर गर्व है|
~पहली पारी में भी खराब प्रदर्शन: कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच हारने के बाद कहां की पहली पारी में खराब प्रदर्शन से ही इंग्लैंड को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिल गई| कोहली ने कहा पहली पारी के बाद ही टेस्ट पर उनका शिकंजा कस गया था| हम बेहतर बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन एक इकाई के रूप में हम ऐसा नहीं कर सके| उन्होंने अनुभवी कुलदीप यादव की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को उतारने के फैसले का भी समर्थन किया| कोहली ने कहा कि कुलदीप की जगह नदीम को उतारने का उन्हें अफसोस नहीं है |आगे हम बड़ी साझेदारी पर फोकस करेंगे|
No comments