सतना \सीधी ...सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया| करीब 54 यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिर गई |अब तक 47लाश मिल चुके ...
सतना \सीधी ...सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया| करीब 54 यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिर गई |अब तक 47लाश मिल चुके हैं| 6 लोग बचा लिए गए |ड्राइवर खुद तैर कर बाहर आ गया, उसे हिरासत में ले लिया गया है| कुछ शवों के बह जाने की बात भी सामने आई है |बस सीधी से सतना जा रही थी |हादसा रामपुर के लेकिन इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे हुआ| हादसे के 4 घंटे बाद 11:45 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया |नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है |जिस वक्त हादसा हुआ,तब बहाव तेज था, लिहाजा यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला |मृतकों में 12 छात्र भी थे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो ₹200000 की सहायता देने का ऐलान किया है |वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिजनों को, पांच-पांच लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है| इस हादसे पर पीएम मोदी,राष्ट्रपति कोविंद, गृह मंत्री,अमित शाह ने गहरा दुख जताया है |शाह ने हादसे के बाद सीएम चौहान से बात भी की|सीएम चौहान ने इस हादसे के बाद,अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं, और दिन भर में हर पल की अपडेट लेते रहे |रीवा जोन आईजी उमेश जोगा के,डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा, एसपीसीडी पंकज कुमावत,एसपी रीवा राकेश सिंह, सहित भारी पुलिस बल, और कलेक्टर सीधी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद थे|
•यह कार्यक्रम किए गए रद्द
200000 लोगों का गृह प्रवेश... 16 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक दशमलव 1000000 लोगों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम था| इसमें अमित शाह को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होना था |मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि, हादसे के चलते अब यह कार्यक्रम संभव नहीं होगा|
• घटनास्थल पहुंचे दो मंत्री
मृतकों के परिजनों से मिले,.. दोनों मंत्री सिलावट का पटेल रीवा पहुंचे,और यहां पर घटनास्थल पर पहुंच गए| सीधी जिले के रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, पोस्टमार्टम किए जाने का निर्णय लिया गया है|
• बस में ज्यादातर युवा ही,,,,
सीधी में नहर में गिरी जबल नाथ ट्रेवल्स की बस अगर अपना रूट नहीं बदलती, तो लोगों की जान नहीं जाती सोया घाटी से होकर बस रोजाना सतना के लिए जाती थी| मंगलवार की सुबह जाम लगे होंगे,की वजह से ड्राइवर ने बस का रूट बदलकर का रास्ता पकड़ा और यह हादसा हो गया||
No comments