{सीमा पर डटा है किसान का बेटा} प्रियंका ने कहा कि जो किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है,उसका बेटा आप की सीमा पर खड़ा है| जिस किसान का...
{सीमा पर डटा है किसान का बेटा} प्रियंका ने कहा कि जो किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है,उसका बेटा आप की सीमा पर खड़ा है| जिस किसान का अपमान कर रहे हैं,उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है| आप को किसानों का अपमान करने का कोई हक नहीं है |प्रियंका ने केंद्र `सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने ´का आरोप लगाते हुए कहा "7 साल में जितने वादे किए गए सारे तोड़ दिए "छोटा व्यापारी था,उसकी कमर तोड़ दी,किसान की कमर तोड़ दी गरीब की मदद नहीं की|
•जिन्होंने सत्ता दी उन्हें अपमानित ना करें केंद्र के निशाने पर कांग्रेस नेता ने कहा प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है उससे देश का किसान इस देश का गरीब संकट में है रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है आप उस कानून को ऑफिस लीजिए इन कानूनों को रद्द कीजिए जिन्होंने आप को सत्ता दिए उनका आदर कीजिए उन को अपमानित मत कीजिए
नई दिल्ली /गाजीपुर बॉर्डर कृषि कानूनों के खिलाफ एक तरफ किसान सरकार को घिरते नजर आ रही हैं तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों के नेता भी सरकार पर कृषि कानून के खिलाफ तो आप बना रहे हैं| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंची और पंचायत में शामिल होकर किसानों को संबोधित किया| वहीं प्रियंका गांधी की पंचायत में शामिल होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसी को रोक नहीं सकते हैं|
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिजनौर के चांदपुर में किसान महासभा को संबोधित करते हुए कहा,"(जवाहर लाल) नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था, लेकिन प्रधान मंत्री मोदी जी ने जो कृषि कानून बनाया है,उनसे उनके पूंजीपति मित्र अपनी मनमर्जी के हिसाब से जमाखोरी कर सकते हैं|"उन्होंने आरोप लगाया कि नहीं कानूनों से सरकारी मंडिया बंद हो जाएंगी और सिर्फ म्यूजिक और पूरे खरीददार बचेंगे जो किसानों का जमकर शोषण करेंगे
No comments