Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी जीत,इंग्लैंड को 317 रनों से हराया

•35 साल बाद भारत ने रचा इतिहास • 317 रनों के सबसे बड़े अंतर से जीत 11 से सीरीज की बराबरी चेन्नई |यहां chepak स्टेडियम में खेले ग...

•35 साल बाद भारत ने रचा इतिहास
• 317 रनों के सबसे बड़े अंतर से जीत 11 से सीरीज की बराबरी

चेन्नई |यहां chepak स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 35 साल बाद इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 370 रनों से सबसे बड़े अंतर से हराकर सीरीज 11 से बराबर की| इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में 279 रन से जीत हासिल की थी| रनों के लिहाज से भारतीय टीम की या टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है |अगला टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा | बता दे की रनों के लिहाज इंग्लैंड पर भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है, 482 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई |भारत की ओर से अक्षर पटेल ने पांच,रविचंद्रन अश्विन ने 3,और कुलदीप यादव ने दो,विकेट लिए |भारतीय टीम की जीत के नायक रविचंद्रन अश्वनी रहे,जिन्होंने मैच में 8 विकेट झटक के अलावा दूसरी पारी में शानदार शतक भी जड़ा|

 •टर्न ही नहीं,तेजी व चालाकी से भी निकालें विकेट :अश्वनी
       मैन ऑफ द मैच भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उन्होंने चेपॉक की पिच से मिल रहे तन के बूते ही नहीं बल्कि `गति और चालबाजी ´से भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विकेट हासिल किए| अश्वनी ने कहा लोग जितना बाहर बैठकर भविष्यवाणी कर रहे, हैं मुझे लगता है कि गेल ज्यादा टर्न कर रही थी उससे विकेट नहीं मिल रहे थे|यह बल्लेबाजों की मानसिकता थी जिसके कारण हमें विकेट मिले| उन्होंने कहा, " मैं वर्षों से यहां खेल रहा हूं और हमें विकेट गति और चालबाजी से मिले| अपने इरादे मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण था| मैंने अलग अलग तरीके से कोशिश की हवा का उपयोग किया, गेंद छोड़ने के लिए विभिन्न कोण का उपयोग किया| रन अप में अपनी तेजी से काम किया,यह मेरे लिए कारगर रहा क्योंकि मैंने इस पर काम किया था|

• अश्वनी ने विकेट और बल्लेबाजी में रचा इतिहास;
        ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने दूसरे टेस्ट में जीत के हीरो रहे| उन्होंने मैच में 1 शतक सहित 119 रन बनाए और 8 विकेट भी लिए |इसमें एक पारी में 5 विकेट भी शामिल है| अश्वनी ने तीसरी बार करियर में एक मैच छह से अधिक विकेट और शतक भी लगाया| ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, इसके साथ अश्वनी के घर में चौथी बार में 50 विकेट भी पूरे हुए|

• गेंदबाजों की रणनीति काम आई;
         भारतीय टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका ऑफ स्पिनर आर अश्विन और अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की रही |इन दोनों गेंदबाजों ने टेस्ट मैच में मिलकर कुल 15 विकेट लिए |अक्षर पटेल और अश्वनी ने मिलकर इंग्लैंड की ताकत को ही उसकी कमजोरी बना दिया, और यही टीम इंडिया की जीत की वजह भी बना|

No comments