नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की शबनम उसका प्रेमी एक साथ फांसी पर लटकाया जाएंगे |वहीं भारत को आजादी मिलने के बाद देश मे...
नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की शबनम उसका प्रेमी एक साथ फांसी पर लटकाया जाएंगे |वहीं भारत को आजादी मिलने के बाद देश में पहली बार किसी महिला अपराध की फांसी की सजा दी जाएगी |इसके लिए मथुरा की जेल में तैयारियां भी शुरू हो गई है |मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के इकलौते फांसी घर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को फांसी पर लटकाया जाएगा| इसके लिए मथुरा जेल में तैयारी शुरू हो गई है |निर्भया के दोषियों को फंदे से लटकाने वाले पवन जल्लाद अब तक दो बार फांसी घर पर निरीक्षण कर चुके हैं|
सर्वोच्च न्यायालय से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अब हत्या के आरोप में 1 शबनम की फांसी की सजा को राष्ट्रपति ने भी बरकरार रखा है, ऐसे में अब उसका फांसी पर लटकना तय हो गया है |मथुरा जेल में महिला फांसी घर में शबनम की फांसी की तैयारियां हो चुकी है डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी|
• अपराध ऐसा की रूह कांप जाए,,,,....
अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गांव बावन खेड़ी के शिक्षक शौकत अली की इकलौती बेटी शबनम की सलीम के साथ प्रेम संबंध थे| सूफी परिवार की शबनम ने अंग्रेजी और भूगोल में m.a. किया था| उसके परिवार के पास काफी जमीन थी| वही सलीम पांचवी फेल था,और पेशे से एक मजदूर था| इसलिए दोनों के संबंधों को लेकर परिजन विरोध कर रहे थे| शबनम ने 14 अप्रैल,2008 की रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खूनी खेल खेला की सुनकर पूरा देश हिल गया| शबनम ने अपने माता-पिता और 10 माह के भतीजे समेत परिवार के साथ लोगों को पहले बेहोश करने की दवा खिलाई| बाद में कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था| शबनम ने हत्या करने के बाद,तेजी से रोना- चिकना शुरू कर दिया जब आसपास के लोग पहुंचे तो हालत देखकर दंग रह गया|खून से लथपथ साथ लाशें पड़ी थी |घर में अकेली 25 साल की लड़की शबनम जीवित बची थी| आधी रात को इस सनसनी खेज हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया |शबनम ने पुलिस को बताया कि उसके घर में घुस गए और पूरे परिवार की हत्या कर दी |वह बाथरूम में थी इसलिए बच गई|
• शबनम और सलीम पर ऐसे कसा शिकंजा
पुलिस ने लूट के एंगल से जांच की,लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा |इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर ध्यान दिया,तो कोई सवाल सामने आए |मरने वाले ने खुद को बचाने की कोशिश नहीं की? लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले?इस बीच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सबको चौका दिया |रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों के मारने से पहले कोई दवा खिलाकर बेहोश किया गया था |पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस के शक की सुई शबनम पर घूम गई| शबनम की कॉल डिटेल निकाली गई, जिससे पता चला कि हत्या की एक ही नंबर पर कई बार बात हुई|बाद में पुलिस को शबनम के गर्भवती होने का पता चला |शबनम शादीशुदा नहीं थी, इसलिए हत्याकांड में पुलिस को यह जानकारी बेहद अहम लगी| इसके बाद पुलिस ने शबनम से कड़ी पूछताछ शुरू की, आखिरकार शबनम टूट गई उसने अपने गुनाह कबूल कर लिया| पुलिस ने सलीम को भी दबोच लिया, और बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया |सलीम की निशानदेही पर क़त्ल में समाज की गई, कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली|
No comments