नई दिल्ली | अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए हैं वह टीवी धारावाहिक `रामायण´ में राम भगवान की भूमिका में नजर आए थे |गुरुव...
नई दिल्ली | अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए हैं वह टीवी धारावाहिक `रामायण´ में राम भगवान की भूमिका में नजर आए थे |गुरुवार को दिल्ली में भाजपा में शरीक हुए| पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोविल का भाजपा में शामिल होना अहम माना जा रहा है |हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा बने भाजपा के पास धारावाहिक `महाभारत ´में `कृष्ण ´बने अभिनेता नितीश भारद्वाज और` द्रौपदी ´बने रूपा गांगुली पहले से ही है |दोनों भाजपा के पक्ष में सक्रिय रूप से काम करते हैं रूपा गांगुली तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक बन चुकी है| राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में अभिनेता वरुण कोविंद ने गुरुवार को भाजपा के दामन थाम लिया| गोविल ने संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री देवासी चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली |सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर,और आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया| उन्होंने कहा कि गोविंद जी का जीवन क्या विवादित रहा है हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं |भाजपा ने कहा कि अरुण गोविल चुनाव नहीं लड़ेंगे |लेकिन पार्टी में पक्ष में प्रचार करेंगे उनके भाजपा में शामिल होने से 27 मार्च से शुरू हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में दक्षिणपंथी वोटरों को लुभाने के लिए एक और आकर्षक चेहरा मिल गया है| गौरतलब है कि अरुण गोविल यूपी के मेरठ में पले बढ़े हैं,उनकी शिक्षा सहारनपुर शाहजहांपुर में हुई है उनके पिता मेरठ के जल काल विभाग में रहे गोविंद कॉलेज से बीएससी की है |
• जय श्री राम का नारा लगाने में कुछ गलत नहीं
भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद गोविंद ने कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने में कुछ भी गलत नहीं है |बता दे चुनाव बंगाल में यह नारा काफी गूंज रहा है |इसी नारे को लेकर चयन से प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मौजूदगी कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में नाराजगी जताई थी |और बगैर भाषण दिए चली गई थी |
• भाजपा की तीसरी सूची में 8 मुस्लिम भी
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है |इसमें 148 नाम है सूची में 8 मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं |इससे पहले 2 सूची में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया था| इससे माना जा रहा था कि हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए पार्टी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देगी |लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार विधायकी का चुनाव लड़ेंगे |भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे उनके बेटे शुभांशु रॉय को भी टिकट दिया गया है |भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को पार्टी ने हाबरा से प्रत्याशी बनाया है |गोलपोखर से गुलाम सरवर,चोपड़ा से मोहम्मद शाहिद अख्तर,
हरिश्चंद्र पुरम से मोहम्मद मतिउर रहमान,भगवान्गोला से महबूब आलम,सूजापुर से एडवोकेट एसके जियाउद्दीन, डोमकाल से रूबिया खातून, सागर्दिघी से महफूज खातून,रानी नगर से माफुज़ा खातून को टिकट मिला है |
No comments