बेंगलुरु | कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जार्किंहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बीए...
बेंगलुरु | कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जार्किंहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र भेज दिया| किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के साथ कथित वीडियो क्लिप सामने आने के एक दिन बाद जार्किंहोली ने त्यागपत्र दिया है |कन्नड़ समाचार चैनलों ने इन विकल्प का प्रसारण किया था |मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में जार्किंहोली ने कहा कि मेरे खिलाफ लगे आरोपों में सच्चाई नहीं है |जल्द से जल्द इसकी जांच होनी चाहिए |जार्किंहोली ने कहा कि मुझे अपनी बेगुनाही पर भरोसा है| लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं |आपसे अनुरोध है कि स्वीकार करें |
No comments