•पुलिस वालों और कुछ बाहरी लोगों ने किया मजबूर जलगांव| महाराष्ट्र के जलगांव में एक बार फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है |इस घटना...
•पुलिस वालों और कुछ बाहरी लोगों ने किया मजबूर
जलगांव| महाराष्ट्र के जलगांव में एक बार फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है |इस घटना से यह भी पता चल रहा है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह महिलाओं को नग्न करवा कर डांस करवाने की हिम्मत दिखा रहे हैं| ताजा मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले की महिलाओं से जुड़ा हुआ है |जलगांव जिले के सरकारी हॉस्पिटल में रहने वाली युवतियों के साथ यह सनसनीखेज मामला पेश आया है |आपको बता दें कि पुलिसवालों और कुछ बाहरी लोगों ने हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं को न्यूड डांस के लिए मजबूर किया था |
• विधानसभा में मुद्दा उठा
इस मुद्दे को उठाकर विपक्षी दल भाजपा ने महा विकास आघाडी सरकार पर जमकर प्रहार किया भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अब महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है ऐसा लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का समय आ चुका है बलात्कार और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है वह बेहद ही खतरनाक है |
• कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
ये मामला जलगांव क्या शादी महिला छात्रावास से जुड़ा हुआ है |यहां रहने वाली युवतियों को कपड़े उतार कर नाचने पर मजबूर किया गया |इससे संबंधित एक वीडियो कलेक्टर अभिजीत रावत को सौंपा गया है |अभिजीत रावत ने इस मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं |यहां रहने वाली लड़कियों ने आरोप लगाया है कि, 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मी और बाहर से आए हुए लोगों ने उसे जबरन कपड़े उतरवाकर डांस करवाया था |
No comments