Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

हिल रही है कांग्रेस की नींव ,गांधी पार्टी के करीबी चाको ने छोड़ी पार्टी

• केरल कांग्रेस में गुटबाजी बता कर दे दिया पार्टी से इस्तीफा| { विधानसभा चुनाव से पहले घमासान }  •गुटबाजी के चलते इस्तीफा दिया  ;  चाको ने प...

• केरल कांग्रेस में गुटबाजी बता कर दे दिया पार्टी से इस्तीफा|

{ विधानसभा चुनाव से पहले घमासान }

 •गुटबाजी के चलते इस्तीफा दिया  ;
 चाको ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय करने में गुटबाजी हावी रही |पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय चाको कांग्रेस दिल्ली प्रभारी थे |उस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका था |और ज्यादातर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई| इस चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था  |

नई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बंटाधार करने वाले एआईसीसी की ओर से दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया| उसका कारण उन्होंने बताया कि केरल कांग्रेस में गुटबाजी जबकि चाको पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस में खूब गुटबाजी को बढ़ावा दिया|चाको को मूल रूप से केरल की राजनीति करते हैं |गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं| इन्होंने गांधी परिवार को देश का पहला परिवार बताकर बखेड़ा कर दिया था| तब इन्हें गांधी परिवार का चाटुकारिता कहा गया था| आज कांग्रेस की स्थिति  बदली तो चाको ने पार्टी और गांधी परिवार से मुंह मोड़ लिया|` पुराने नातो से तौबा कर लिया´| चाको की जाने से भले ही कांग्रेस के नेता यह कहे कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता,मगर यह सच है कि एक के बाद एक चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की नीव हिल रही है  |ना संगठन पर,कार्यकर्ताओं नेताओं का विश्वास रहा है |न ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था जैसी कोई चीज बची है| केरल से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस मीडिया विभाग के सचिव रहे टॉम वडक्कन ने पहले पार्टी छोड़ी भाजपा ज्वाइन किया|  भाजपा के प्रवक्ता भी बने |अब चाको के बारे में भी उसी रास्ते पर जाने के कयास लगाए जा रहे हैं |

• 2 धड़ो मे बट गई कांग्रेस ;
 चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है |पत्र में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि केरल में कांग्रेस पार्टी दो भागों में बांट चुकी है |हाईकमान को मामले में दाखिल ना देने का दोषी बताया जा रहा है |चाको ने कहा कि केरल कांग्रेस में जो कुछ भी घट रहा है अलक़ामान उसे चुपचाप देख रहा है| इस आरोप के साथ उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया |

• बहुत देर कर दी हुजूर जाते- जाते
 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पी सी चाको के कांग्रेस छोड़ने पर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रभारी रहते हुए गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति ने पार्टी से जाने में बहुत देर कर दी |

No comments