Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

शाह का तीखा हमला -देश बांटने वालों के साथ गठबंधन कर रही है कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए,जो` ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए,जो` देश को बांटना´ चाहते हैं |

 मार्गरेटा | शाह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है| शाह ने आरोप लगाए कि कांग्रेस पार्टी ने `15 साल तक राज्य में शासन करने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रधानमंत्री होने के बावजूद ´पड़ोसी देशों से अवैध घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया |
         शाह परोक्ष तौर पर मनमोहन सिंह की ओर इशारा कर रहे थे| जिन्होंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया |यहां  शाह ने एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है |
      उसने असम में बदरुद्दीन अजमल की AIEUDFकेरल में मुस्लिम लीग और पश्चिम बंगाल में indian सेर्कुलर और फ्रंट के साथ गठबंधन किया है |

• कांग्रेस ने घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया

5 साल दीजिए घुसपैठ की समस्या का हल कर देंगे : शाह
 शाह ने दावा किया असम शांति और विकास का अनुभव कर रहा है| हमें और 5 साल दे और हम घुसपैठ की समस्या का भी हल करने में सक्षम होंगे |शाह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा |जिन्होंने सत्ता में आने पर चाय बागानों को की सहायता करने का वादा किया है |शाह ने कहा कि पार्टी को चुनाव के दौरान ही इस मजदूरों की याद आती है |उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में चाय बागानों की श्रमिकों की जीवन और कामकाज की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की है |

No comments