Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ रणनीति, किसान आंदोलन 6 को करेंगे सड़क जाम,12 को बंगाल में रैली!

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान - जनता के बीच जाएंगे किसान { कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों में ...

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान - जनता के बीच जाएंगे किसान

{ कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों में भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है |मंगलवार को सिंधु बॉर्डर पर आयोजित आम बैठक में सीमित किसान मोर्चा ने फैसला लिया के विभिन्न स्थानों को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर 5 घंटे की नाकाबंदी होगी| 8 मार्च को महिलाएं आंदोलन का नेतृत्व करेंगी |12 मार्च को किसान पश्चिम बंगाल में रैली निकालेंगे }

• इधर भाजपा की तैयारी ऐसी •

° अकेले प्रधानमंत्री मोदी निकालेंगे 20 रैलियां
 पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है |राजनीतिक दल बाजी अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं |वहीं भाजपा ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव को नाक का सवाल बना लिया है |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे में 20 रैलीओ को हरी झंडी दे चुके हैं |जबकि असम में मोदी की 6 रैलियां होंगी |बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं| जबकि असम में 3 चरणों में मतदान होगी |बाकी राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे| बंगाल के लिए मोदी की रैली की सर्वाधिक मांग थी और लोगों और लोग 25 से 30 रैलियों  की मांग कर रहे थे |लेकिन 20 रैलियों को ही अंतिम रूप दिया गया| इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नाड्डा भी  सूबे में 50-50 रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री की पहली रैली 7 मार्च को कोलकाता के बीगेड मैदान में होगी |

 नई दिल्ली| भारतीय किसान संघ के नेता बलबीर एंजले वालों ने कहा कि पश्चिम बंगाल और केरल में जहां चुनाव हो रहे हैं हम वहां अपना दल भेजेंगे | हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं |लेकिन लोगों से अपील करते हैं कि वह उम्मीदवारों को वोट करें जो भाजपा को हरा सकते हैं |हम लोगों को यह बताएंगे कि किसानों के प्रति मोदी सरकार का रवैया कैसा है?किसान नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा को `महिला किसान दिवस ´के रूप में मनाया जाएगा |इस दिन देशभर के सभी सहयोग किसान मोर्चे पर धरना स्थल पर 8 मार्च को महिलाओं द्वारा संचालित होंगे | यहां तक की महिलाएं ही मंच का प्रबंधन करेंगे और वक्ता होंगी |इसके लिए एसडीएम ने उस उस दिन महिला संगठनों और अन्य लोगों को आमंत्रित किया है| ताकि वह किसान आंदोलन के समर्थन में इस तरह के कार्यक्रम करें |और देश में महिला किसानों के योगदान को सबसे सामने रखें| इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा पूरे भारत में `एमएसपी दिलाओ अभियान´ शुरू करेगा |

• पश्चिम बंगाल और केरल में किसान संघ भेजेगा अपना दल

° विरोध प्रदर्शन के 100 दिन
 संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 6 मार्च 2021 को दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन पूरे हो जाएंगे| लेकिन दिल्ली और दिल्ली सीमा के विभिन्न प्रदर्शन स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस पर 5 घंटे की नाकाबंदी होगी |जो कि सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे के बीच किया जाएगा |इस दौरान यहां टोल प्लाजा को फीस जमा करने से भी मुक्त किया जाएगा |

• बंगाल में किसान रैली
 12 मार्च को कोलकाता में किसान रैली आयोजित की जा रही है |जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जाएंगे वहां के लोगों से भाजपा को वोट नहीं कि देने की अपील की जाएगी| उस दिन मोर्चा की ओर से पश्चिम बंगाल के सभी 294 विस क्षेत्रों के लिए एक-एक वह भी रवाना होंगी |जो यहां के किसानों की अपील को लेकर वहां के वोटरों के बीच जाएंगे |

• चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ रणनीति
 बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि जिस राज्य में अभी चुनाव होने वाले हैं |और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी गरीबी विरोधी नीतियों की दंडित करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा जनता से अपील करेगी | एसकेएम के प्रतिनिधि भी इस उद्देश्य के लिए इन राज्यों का दौरा करेंगे उन्हें कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे |

No comments