{कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में बयान दिया जिस पर काफी विवाद हो रहा है| राहुल बोले मुझे 15 साल का तजुर्बा उत्तर में,अलग सि...
{कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में बयान दिया जिस पर काफी विवाद हो रहा है| राहुल बोले मुझे 15 साल का तजुर्बा उत्तर में,अलग सियासत की आदत हो गई है| अब उनका यह बयान कांग्रेस के लिए ही गले का हड्डी बन रही है |भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया |वहीं कांग्रेस ने अपने ही नेता पर सवाल उठा दिए हैं}
[भाजपा नेताओं ने बयान को बताया अमेठी का अपमान ]
केरल में राहुल के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार,सिब्बल ने किया किनारा
नई दिल्ली तिरुवंतपुरम| केरल के विधानसभा से पहले अपनी पार्टी को मजबूती देने गया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर भारत में उन्हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी और केरला ना उनके लिए मैं अनुभव है क्योंकि यहां के लोग मुंह में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं| उनके इस बयान पर जमकर सियासतशुरु हो गई |
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में आयोजित" ऐश्वर्या यात्रा "के समापन पर राहुल ने कहा कि उन्होंने केरल के लोगों से काफी कुछ सीखा है और यहां के लोगों की बुद्धिमता को थोड़ा समझा है| पहले 15 साल में उत्तर भारत से सांसद रहा |इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई है |मेरे लिए केरल आना अनुभव था | क्योंकि अचानक मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं,सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि गहनता से इस पर विचार करते हैं| भाजपा नेताओं ने उत्तर भारत खासकर अमेठी का अपमान बताया है |
जो काम आपके नाना जी नहीं कर सके,उसे पीएम ने किया-राहुल ने बुधवार को कोल्लम जिले के थंगस्सरी तट पर मछुआरों से बातचीत की| इस दौरान एक बार फिर मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की बात कही| उसका पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल को पता होना चाहिए कि 70 साल में जो काम आपके नाना जी और दूसरे नहीं कर पाए उसे पीएम ने कर दिखाया |सिंह ने कहा राहुल को यह पता होना चाहिए कि एक मत्स्य पालन विभाग है जिसके लिए केंद्र ने 20,050 करोड़ रुपए का निवेश किया है |
° कांग्रेस ने अमेठी का अनादर नहीं किया है - आनंद शर्मा ने कहा,उत्तर भारत में कई प्रधानमंत्री दिए |उत्तर भारत में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री,और अटल बिहारी वाजपेई,जैसे शानदार पीएम दिए हैं |वहीं उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी उत्तर भारत से हैं |इसलिए कांग्रेस ने कभी इस क्षेत्र का अनादर नहीं किया है |वहीं उन्होंने को लेकर कहा,कि जब अमेठी की बात आती है,तो हम मतदाताओं के आभारी हैं और उनका सम्मान करते हैं |
° राहुल समझा सकते हैं अपनी टिप्पणी के मायने; कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा, का यह कहना है कि हम देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं| यह कैसी सरकार है जिसने सत्ता में आने के बाद से लोगों को विभाजित किया है |जहां तक राहुल गांधी की टिप्पणियों की बात है- तो 'मैं कोई नहीं हूं जो उनकी टिप्पणी पर टिप्पणी करूं' अब वही समझा सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही?
° फूट डालो राज करो की राजनीति काम नहीं आएगी :नड्डा
भाजपा राहुल पर लगातार हमला वार है भाजपा के बड़े नेता एक के बाद एक राहुल को घेर रहे हैं |भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले राहुल नॉर्थ ईस्ट में थे,और भारत के पश्चिम हिस्से के खिलाफ जहर उगल रहे थे| आज दक्षिण उत्तर के खिलाफ जहर उगल रहे हैं |राहुल जी फूट डालो और राज करो की नीति काम नहीं आने वाली लोगों ने राजनीति को खारिज कर दिया है |
° जिस उत्तर का कर रहे हो अपमान, सोनिया वहीं से सांसद: स्मृति
राहुल केविवादित बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है| दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तुलना करने वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है| अमेठी के सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोलते हुए,उन्हें एहसान फरामोश बताया| स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल जिस उत्तर भारत पर सवाल खड़े कर रहे हैं,उन्हें याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी भी यहां से ही सांसद है | स्मृति ने कहा कि अगर उत्तर भारत के लोगों के प्रति हीन भावना है,तो यह उत्तर भारत की राजनीति क्यों कर रही है? प्रियंका ने कहा राहुल के बयान का खंडन क्यों नहीं किया?
No comments