Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

'हेरिटेज सिटी से'- " खेल सिटी "

°01 लाख 32 हजार दर्शक क्षमता °63 एकड़ स्टेडियम का क्षेत्रफल ° 800 करोड रुपए खर्च ° 233 एकड़ की परियोजना ° 20 स्टेडियम बनाए जाएंग...

°01 लाख 32 हजार दर्शक क्षमता

°63 एकड़ स्टेडियम का क्षेत्रफल

° 800 करोड रुपए खर्च

° 233 एकड़ की परियोजना

° 20 स्टेडियम बनाए जाएंगे

° 6 महीने में तैयार होगा पूरा परिसर

{ विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम का नाम अब "मोदी "}

[ राष्ट्रमंडल खेल,एशियाई खेल, और ओलंपिक खेल, तक की मेजबानी ]

 अहमदाबाद| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया है | इसका नाम अब सरदार पटेल स्टेडियम की वजह देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते इसकी संकल्पना की थी | स्टेडियम में 132000 दर्शक बैठ सकते हैं| यहां भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दिन रात का तीसरा और 4 मार्च से चौथा टेस्ट खेला जाना है |राष्ट्रपति ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा, "इस स्टेडियम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे |वह उस समय गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे,यह स्टेडियम पर्यावरण के अनुकूल विकास का एक उदाहरण है |''
           स्टेडियम के नामकरण की बात इसके उद्घाटन तक गुप्त रखी गई थी| राष्ट्रपति के गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरेन रिजीजू समेत कई विशिष्ट अतिथि,अतिथियों की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया गया| शाह ने उद्घाटन के बाद कहा, 'हमने इसका नामकरण देश के प्रधानमंत्री के नाम पर करने का फैसला किया है | यह  मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था |

• देश के खेल सिटी के रूप में उतरेगा अहमदाबाद ;शाह
      गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अहमदाबाद को देश के खेल सिटी के रूप में जाना जाएगा जहां सभी खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार हो रही है |शाह ने कहा `इस तरह का खेल सुविधाएं एक ही शहर में इस समय कहीं नहीं है´ |अहमदाबाद को मोदी जी ने ` हेरिटेज सिटी´ बनाया और अभी देश की खेल सिटी बनने को तैयार है |अहमदाबाद भारत के खेल सिटी के रूप में जाना जाएगा |

• नरेंद्र मोदी स्टेडियम
 करीब 63 एकड़ से अधिक परिसर में फैले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख  32000  है और इस पर 800 करोड रुपए खर्च किए गए हैं | इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सबसे बड़ा स्टेडियम था जिसकी दर्शक क्षमता 100000 है| प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा जारी सूचना में कहा गया,यह ओलंपिक आकार के 32 फुटबॉल स्टेडियम के   बराबर का है| इस मैदान को 2015 में नवीनीकरण के लिए बंद किया गया था |

No comments