Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

मोदी राज्य में चुनिंदा लोग हुए अमीर: राहुल.... शाह बोले गांधी परिवार को मिली "कट मनी "

नई दिल्ली| पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग प्रारंभ हो गई| सभी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ल...

नई दिल्ली| पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग प्रारंभ हो गई| सभी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं| इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में दावा किया  कि केंद्र में भाजपा के शासन के दौरान अमीरी गरीबी की खाई बहुत बढ़ गई |मोदी राज में कुछ अमीर लोग और वहीं कुछ गरीब होगा| वही पुदुचेरी में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व सीएम ने केंद्र द्वारा भेजी गई करोड़ों की निधि गांधी परिवार को सौप दीं |

• कुछ लोग हो रहे हैं बहुत अमीर: राहुल
 राहुल ने कहा कि कुछ लोग तो बहुत बहुत अमीर हो रहे हैं जबकि कई लोग गरीब है |राहुल ने आरोप लगाया और अब (केंद्र में) भाजपा के सत्ता में आने पर यह बहुत ज्यादा बढ़ गया है |कांग्रेस पार्टी के पास इस समस्या को निपटने का विचार है |जब सपरंग सरकार के तहत हम सत्ता में थे तो हमने देखा कि भारत में संपत्ति का वितरण बहुत पक्षपातपूर्ण है |

• नहीं योजना की धारणा यही है
 एक महिला ने साल की उम्र 4 महीनों के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मांगी जब उनके पास नाम बनाने का काम नहीं होता है| तो गांधी ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग के पास ऐसे मुद्दों से निपटने का विचार था देश के हर गरीब परिवार के लिए न्यूनतम आय योजना की धारणा यही थी |कि जिस अवधि में मजदूरों के पास काम नहीं हो तो उनकी विषय की रक्षा की जाए |

• न्याय योजना को लागू करेगी कांग्रेस ; राहुल
 राहुल ने कहा कि लाभार्थियों को गरीबी से बाहर निकालने तक हर साल बैंक खाते में ₹72000 मिल जाते |भले ही उनका राज्य भाषा या धर्म कुछ भी हो |उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आएगी तो न्याय योजना को लागू किया जाएगा |ताकि गैर कामकाजी दिनों की अवधि में मजदूर की आएगी चिंता का निदान हो सके |

 •मत्स्य मंत्रालय बना तो आप छुट्टी पर थे :शाह
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोई समर्पित मत्स्य मंत्रालय नहीं होने का दावा करने को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 साल पहले इसका गठन कर दिया था |आप उस समय छुट्टी पर थे उन्होंने कहा मोदी जी ने पहले भी मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का काम कर दिया भैया आप छुट्टी पर गए थे इसलिए आपको जानकारी नहीं है |

 •20000 करोड का दिया है बजट
 अमित शाह ने बताया कि मदद से पालन के महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने 20000 करोड रुपए का बजट दिया जिससे 50 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देगा भारत की मदद से निर्याता को ट्रिलियन तक ले जाने का काम करेगा |

•सामी ने की गांधी परिवार की सेवा.. शाह पुडुचेरी में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसका नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्य मंत्री वी नारायणसामी ने 15000 करोड रुपए की केंद्रीय नीतियों से गांधी परिवार की सेवा की और "कट मनी दी "कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी के लिए केंद्रीय योजनाओं को लेकर ओछी राजनीति की |




No comments