`150 से ज्यादा बहे 10 शव बरामद´ देवभूमि में एक बार फिर तबाही मच गई |रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है |चमोली ...
`150 से ज्यादा बहे 10 शव बरामद´
देवभूमि में एक बार फिर तबाही मच गई |रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है |चमोली जिले के तपोवन इलाके में रविवार को ग्लेशियर फटने से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा |इसके साथ ही एनटीपीसी की एक साइड भी प्रभावित हुई है |आपदा प्रभावित दोनों स्थलों में डेढ़ सौ से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है |अब तक 10 शव बरामद हुए हैं|
• केदारनाथ आपदा की यादें ताजा
हिमखंड टूटने से नदियों में आई विकराल बाढ़ ने 8 साल पहले की केदारनाथ आपदा की भयावह यादें फिर से ताजा कर दी| हालांकि गनीमत यह रही है कि वर्ष 2013 की तरह इस बार बारिश नहीं थी और आसमान पूरी तरह साफ था |जिससे हेलीकॉप्टर उड़ाने में मौसम बाधा नहीं बना |राज्य आपदा प्रतिपादन बल्कि टीम में जल्द ही प्रभावित स्थान पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया|
No comments