Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

कपड़े में बांधकर लानी पड़ी हड्डियां!

रीवा/ मध्यप्रदेश में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है |रीवा में एक बुजुर्ग की लाश को 2 दिन तक गाड़ियां कुचलती रही| चुरहट मे...

रीवा/ मध्यप्रदेश में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है |रीवा में एक बुजुर्ग की लाश को 2 दिन तक गाड़ियां कुचलती रही| चुरहट में हुई इंसानी शरीर की इस दुर्गति की भनक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को भी नहीं लगी |तीसरे दिन सुबह एक राहगीर ने सड़क पर मैले - कुचले हुए कपड़े देखकर पड़ताल की,तो पाया कि कपड़ों के आसपास में मक्खिया थे| कपड़े हटाने पर हड्डी दिखी |राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और खुलासा हुआ कि हड्डी इंसान के थे| पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की पहचान सतना जिले के सोनबरसा गांव में रहने वाले 75 साल के संपत लाल के तौर पर हुई है| फरवरी 17 को रीवा जिले के चुरहट में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे| संपत लाल गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर आए |रामनगर से बस में सवार हुए| बायपास पर उतरकर पैदल बेटी के गांव जाने लगे| इसी दौरान किसी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारकर निकल गई|

• परिवार में कंबल कपड़ों से की शिनाख्त
 घर से निकलने के बाद 2 दिन तक बेटी के यहां ना पहुंचने पर संपत लाल के घर वाले उनकी खोज कर रहे थे |पुलिस के पास पहुंचने पर उन्होंने कपड़े और कंबल की पहचान की| पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हड्डियों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है |अब तक बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता भी नहीं चल पाया|

• कपड़े में बांधकर लानी पड़ी हड्डियां
  राहगीर की सूचना पर 20 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लगातार गाड़ियों के,नीचे कुचले जाने से हड्डियां भी टुकड़ों में बट चुकी थी |हालत यह थी कि इन्हें समेट कर कपड़ों में बांधना पड़ा|

No comments