नई दिल्ली | केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स हटाने के बारे में विचार कर रही है| ताकि आम ग्राहकों पर पड़ रहे बोझ को बचाया जा...
नई दिल्ली | केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स हटाने के बारे में विचार कर रही है| ताकि आम ग्राहकों पर पड़ रहे बोझ को बचाया जा सके |वित्त मंत्री के इस विमर्श में शामिल सूत्रों ने यह जानकारी दी है | ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है| ऐसे में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है |वहां पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों का भी मुद्दा बन सकता है | सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय ने कुछ राज्यों पेट्रोलियम मंत्रालय,और तेल कंपनियों, से बातचीत शुरू की है| ताकि राजस्व पर बड़ा बोझ डाले बगैर इंधन के दामों में कमी की जा सके |
पिछले 10 महीनों में कच्चे तेल का दाम दोगुना हो गया है |जिसका सीधा असर पेट्रोल डीजल के भाव पर दिख रहा है |पिछले 1 वर्ष में सरकार पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ा चुकी है |भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है |
• 60 फ़ीसदी हिस्सा टैक्स का
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 60 फीसद हिस्सा इस पर लगने वाले करों का है |भारत में करीब ₹36 लीटर कि लागत में आने वाला पेट्रोल दिल्ली में ₹91 के आसपास बिक रहा है | यानी इसमें करीब ₹55 का एक जोड़ा गया है |
No comments