Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

बिना लगेज सफर करने वालों को मिलेगी हवाई किराए में छूट

नई दिल्ली | डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स को अब  बैग नहीं ले जाने पर किराए में छूट मिलेगी | डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन शुक्रवार ...

नई दिल्ली | डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स को अब  बैग नहीं ले जाने पर किराए में छूट मिलेगी | डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी |इस ऑप्शन का फायदा लेने के लिए पैसेंजर को अब टिकट  बुकिंग के वक्त ही बताना पड़ेगा | हालांकि डीजीसीए ने यह नहीं बताया कि नया नियम कब से लागू होगा| किराए में कितनी छूट मिलेगी, अभी यह भी साफ नहीं है |एयरलाइन की बैगेज पॉलिसी के तहत कोई सामान ना होने पर शेड्यूल्ड बैलेंस को फ्री पैकेज ऑफर देना होगा |यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से बस फेयर के साथ इनमें से कोई भी सुविधा ले सकेंगे |

•यह चार्ज बेस फेयर से अलग होंगे -

° प्रेफरेंशियल सेटिंग (यात्री की पसंद की सीट )का चार्ज|
° पानी को छोड़कर meal,स्नेक,और ड्रिंक चार्ज|
 °एयरलाइन लाउंज को इस्तेमाल करने का चार्ज|
° स्पोर्ट्स इक्विपमेंट चार्ज|
° म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कैरिज|
° कीमती बैग के लिए विशेष फीस|
 °चेक इन बैगेज चार्ज |

• केबिन बैग वालों को भी मिलेगा फायदा
 डीजीसीए ने कहा है कि जो पैसेंजर बिना सामान या सिर्फ केबिन बैक के साथ यात्रा करेंगे उन्हें एयरलाइंस  सस्ती टिकट का ऑफर दे सकती है| हालांकि केबिन बैक का वजन  लिमिट से ज्यादा नहीं होना चाहिए |अभी एक पैसेंजर 7 किलो वजन का क्या बिना  बैग और 15 किलो वजन का चेक इन बैगेज आ सकता है| एक्स्ट्रा वजन होने पर अलग से चार्ज  देने पड़ते हैं |

• जो सर्विस लेंगे उसी का देना होगा चार्ज
 किराए को लेकर मिले फीडबैक के आधार पर डीजीसीए ने कहा है कि टिकट में शामिल कई सर्विस से ऐसी होती है जिनकी पैसेंजर उसको जरूरत नहीं होती| अब यात्रियों को अपनी सुविधा के हिसाब से सर्विस चुनने का विकल्प मिलेगा सिर्फ उसी का चार्ज देंगे |

No comments