*बजट सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला राहुल के `हम दो हमारे दो ´पर सीतारमण का कटाक्ष कहा इसका मतलब ...
राहुल के `हम दो हमारे दो ´पर सीतारमण का कटाक्ष कहा इसका मतलब हम दो लोग ही कांग्रेस संभालेंगे!
बजट सत्र के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के हम दो हमारे दो बयान पर जोरदार हमला बोला| उन्होंने हम दो हमारे दो का मतलब समझाते हुए कहा कि `यह कांग्रेस पर पूरी तरह से लागू होता है ´कांग्रेस में दो ही लोग हैं,जो पार्टी की देखभाल करते हैं| दो अन्य वह है जो पार्टी की देखरेख करने वालों का ख्याल रखते हैं| उन्होंने नाम लिए बगैर बेटी और दामाद का भी जिक्र किया|
क्या बोली वित्त मंत्री?
•महामारी में भी सरकार ने प्रोत्साहन और सुधार जैसे काम किए |•कोरोनावायरस रोल की वजह से अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी |•जरूरत पड़ी तो ग्रामीण रोजगार के लिए ज्यादा फंड देंगे|
°वाड्रा पर ऐसे साधा निशाना
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने गांवों में बिजली, सड़क,किसानों के खातों में पैसा,और जैसे जो भी काम किए हैं,क्या दामाद ओं के लिए किए हैं?बिल्कुल नहीं इससे केवल गरीबों को लाभ हो रहा है |वास्तव में वित्त मंत्री ने` दमाद ´शब्द के जरिए परोक्ष रूप से, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा का संदर्भ किया|
° शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने सुधारों पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को, निवेश मांग,और आर्थिक वृद्धि को,प्रोत्साहित करने वाला बताया |उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ओर से,उठाए गए सुधारवादी कदमों से भारत को दुनिया की एक शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने का रास्ता बनेगा|
" इधर,शाह बोले राजा अब रानी के पेट से नहीं वोट से पैदा होगा"
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2021 शनिवार को लोकसभा से पास हो गया, विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि,विधेयक का राज्य के दर्जे से कोई संबंध नहीं है| और उपयुक्त समय आने पर जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा |शाह ने कहा कि अब कश्मीर में भी राजा वोट से ही पैदा होंगे,ना किसी रानी के पेट से |अमित शाह ने कहा कि जब राजा रानी के पेट से पैदा होता है,तो जनता की सेवा नहीं करता है |लेकिन जब वह बोर्ड से बनता है तब जनता की सेवा मन लगाकर करता है|
नई दिल्ली |केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि भाजपा में ऐसा कुछ नहीं है| इसी तरह उन्होंने राहुल गांधी के क्रोनेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने देश के 5000000 दुकानदारों को 1 वर्ष के अंदर ₹10000 मुहैया कराए हैं| हकीकत यह है कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है| राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ने में लगे हैं|
कृषि कानूनों पर कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया है |आखिर राहुल गांधी बजट परिचर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लेते |पंजाब में किसानों को राहत क्यों नहीं मिली| राहुल गांधी बताएं कृषि कानूनों से क्या कमी है |हालत तो यह है कि कांग्रेस नेतृत्व डॉ मनमोहन सिंह के बयान को भी भूल चुके हैं |रक्षा बजट में कमी के विपक्ष के आरोप पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह कहना तथा धारिता नहीं है कि सरकार ने रक्षा बजट में कमी की है| उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में रक्षा क्षेत्र की पूंजीगत खर्च में,चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान से अधिक का प्रावधान किया गया है |और यह वृद्धि, पूंजी,और राजस्व दोनों मतों में भी गई है| वित्त मंत्री ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन योजना के बकाया को पूरा करने के लिए, पिछले बजट में प्रावधान किया गया था |जिसकी इस बार जरूरत नहीं थी|
पीएम सम्मान निधि के तहत राशि कम किए जाने के विपक्ष के आरोप पर, उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की तरफ से छोटे, एवं सीमांत,किसानों की सूची नहीं देने से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2021 -22 के लिए आवंटन 10000 करोड रुपए कम किया गया है| वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत आवंटित कोष का उपयोग हमारी सरकार में बढ़ाया |सीतारमण ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण, रोजगार गारंटी कानून की सारी कमियों को दूर कर, इस साल सबसे अधिक 90,500 करोड रुपए व्यय किए गए हैं |उन्होंने कांग्रेस को खाली हाथ लेते हुए कहा,इस मामले में आप का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है आपके बजट अनुमान कभी हासिल नहीं किए जा सके हैं| सीतारमण ने कहा कि जरूरी हुआ तो सरकार 2021 -22 में मनरेगा के लिए 73 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है
No comments