{खास बातें } °कांग्रेस के कई नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया| ° शंकर सिंह वाघेला ने भी ट्वीट कर बोला हमला | नई दिल्ली |अहमदाबाद म...
°कांग्रेस के कई नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया|
° शंकर सिंह वाघेला ने भी ट्वीट कर बोला हमला |
नई दिल्ली |अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा |बुधवार को स्टेडियम का उद्घाटन किया गया |लेकिन स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने पर बवाल हो गया |विपक्ष के नेताओं ने इस स्टेडियम का नाम बदलने पर तंज कसा और सरकार पर निशाना साधा|
गुजरात के एक कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, ने ट्वीट किया,'क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलना क्या यह सरदार पटेल का अपमान नहीं है?सरदार पटेल के नाम पर मत मांगने वाली भाजपा सरदार साहब का अपमान कर रही है |कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा, शायद उन्हें एहसास हुआ होगा कि जिस ग्रह मंत्री के नाम पर था |उन्होंने ही इसके मूल संगठन को बैन किया था |शायद ट्रंप की तरह किसी दूसरे राष्ट्रध्यक्ष के लिए एडवांस बुकिंग की गई |
No comments