Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

किसान 4 घंटे ठप करेंगे देश 'की जीवन- रेखा 'स्टेशन पर ही रुकेंगे ट्रेन,कराएंगे चाय -पानी!

°दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक रेल रोका अभियान ~नए कृषि कानूनों को लेकर जारी धरना प्रदर्शन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुव...

°दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक रेल रोका अभियान

~नए कृषि कानूनों को लेकर जारी धरना प्रदर्शन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को दोपहर 12:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है| किसान संगठनों के मुताबिक देशभर में हजारों किसान रेल की पटरी पर बैठेंगे| इधर रेलवे ने जीआरपी और आरपीएसएफ के जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है |रेलवे सुरक्षा बल के 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है|

 नई दिल्ली| किसान संगठनों के मुताबिक,गुरुवार को देश भर में हजारों किसान रेल की पटरिया पर बैठेंगे|किसानों की योजना पूरे देश के रेल नेटवर्क को 4 घंटों के लिए ठप करने की है| जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि जिस समय ट्रैफिक सबसे कम होता है,उस समय हमें सड़क जाम किया और इसी प्रकार,दिन में ट्रेन की ट्राफिक कम होती है क्योंकि लंबी दूरी की ट्रेन ज्यादातर रात में चलती है| उन्होंने कहा क्या सुनिश्चित किया जाएगा कि पूरे आंदोलन का मकसद सरकार पर किसान विरोधी कानूनों की वापसी लेने के लिए दबाव बनाना है|
        इधर,किसान संगठनों के` रेल रोको अभियान ´के मद्देनजर रेलवे ने पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही देश भर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है|संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग, को लेकर पिछले सप्ताह रेल रोको अभियान की घोषणा की थी|रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं |हम जिला प्रशासन के साथ संपर्क बनाए रखेंगे,और नियंत्रण कक्ष बनाएंगे| उन्होंने कहा हम खुफिया जानकारी कक्षा करेंगे| पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,और पश्चिम बंगाल,जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों, पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा|

• बीच रास्ते में ट्रेनें नहीं रोकी जाएंगे
 भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के बीच रास्ते में ट्रेनें नहीं रोकी जाएंगी |टिकैत ने कहा कि किसान इंजन पर फूल चढ़ाकर रेल रुकेंगे |इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों को रास्ते में चाय नाश्ता भी कराया जाएगा|

• रेल संचालन में बाधा डालना अपराध
 रेलवे के संचालन में अगर कोई किसी तरह का बाधा डालता है तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है| अगर ट्रेन पर किसी तरह का संबंध फीका जाया पथरी को नुकसान पहुंचाया जाए तो दोषी को रेलवे एक्ट की धारा 150 के तहत उम्रकैद की सजा दी जा सकती है|

No comments