नई दिल्ली |निजी अस्पतालों में 19 टीके के प्रति खुराक के लिए ₹250 तक का शुल्क ले सकते हैं |आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानक...
नई दिल्ली |निजी अस्पतालों में 19 टीके के प्रति खुराक के लिए ₹250 तक का शुल्क ले सकते हैं |आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी| देश में 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है | कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाएगा |जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके भुगतान करना होगा| एक सूत्र के मुताबिक अधिकतम शुल्क ₹250 लिया जाएगा |जिसमें ₹150 टीका की कीमत और ₹100 सेवा शुल्क है| यह व्यवस्था अगले आदेशों तक लागू रहेगी |सूत्रों के मुताबिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित दिया गया है |केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऑनसाइट पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी,ताकि योग्य लाभार्थी अपने पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और टीका लगवाए | टीके के लाभार्थी को को-विन 2.0 पोर्टल डाउनलोड कर और मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं|
• ऐसी शर्तें
सभी लाभार्थियों को अपना एक तस्वीर युक्त पहचान पत्र,आधार कार्ड,मतदाता पत्र, आदि लेकर टीकाकरण केंद्र जाना होगा| वही किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी होने की स्थिति में बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा| जिस पर पंजीकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर होने चाहिए |
कोरोना संकट को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव को बने महाराष्ट्र,पंजाब, गुजरात,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल,तेलंगाना, और जम्मू कश्मीर, के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की |केंद्रीय कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि की सूचना राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्थिति बहुत बिगड़ जाने की आशंका को देखते हुए, कोविड-19 के नियंत्रण संबंधी उपायों को दृढ़ता से लागू करने नियमों के उल्लंघन से कड़ाई से निपटने तथा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की शनिवार को सलाह दी| ताकि वह बेहतर स्थिति दी जाए |पिछले साल हासिल की गई थी| इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ी संख्या में उपचार मरीज है और पिछले सप्ताह के मामले में वृद्धि देखी गई |केंद्र राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा उन्हें अपनी निगरानी कम नहीं करने कोविद नियंत्रण संबंधी उपाय दृढ़ता से लागू करने वालों से कड़ाई निपटने की सलाह दी गई है |
No comments