क्रिकेट के मैदान पर लौटे दर्शक... चेन्नई| करीब 1 साल से कोरोनावायरस ने खेलों से दर्शकों को दूर करके मानो उनकी संजीवनी ही छीन ली ...
चेन्नई| करीब 1 साल से कोरोनावायरस ने खेलों से दर्शकों को दूर करके मानो उनकी संजीवनी ही छीन ली थी| लेकिन अब चेपक स्टेडियम पर दर्शकों की लौटते ही चिर परिचित उत्साह और क्रिकेट को लेकर दीवानगी देखने के लिए,जब निराशा और नकारात्मकता में बीते पिछले दौर को भूल कर रोहित शर्मा के शॉर्ट्स पर उछलते हुए नजर आए| किसी ने महेंद्र सिंह धोनी की सात नंबर की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहन रखी थी| तो किसी ने हाथ में भारत आर्मी का बैनर थाम रखा था किसी ने मास्क पहन रखा था,तो किसी ने नहीं |करीब 14 से 15000 दर्शकों की मौजूदगी ने मैदान का माहौल ही बदल रखा था|
•रोहित ने घर में ही बनाए सातों शतक
रोहित का पिछले नौ मैच में यह चौथा शतक रहा उन्होंने पिछले शतक अक्टूबर 2019 में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में लगाया था| और रोहित ने करियर की सातों सेंचुरी भारत में ही लगाई है| चेन्नई में उनका यह पहला शतक रहा| रोहित करियर के पहले 7 शतक अपने देश में लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं |उससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने करियर के पहले छह शतक भारत ने बनाए थे |रोहित ने चौथी बार टेस्ट में 150 प्लस रन बनाए |इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में एक बार( 177 )|और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में दो बार (176 और 212) रन यह मुकाम हासिल किया था|
•अक्षर ने दिया पदार्पण
भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं,और स्पिन गेंदबाज हरफनमौला अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट से पदार्पण किया| सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देकर मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिली है| वही वाशिंगटन सुंदर की जगह कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव खेलेंगे जो साल में उनका पहला टेस्ट मैच होगा |इंग्लैंड टीम में डोम बेस की जगह मोईन अली, जेम्स एंडरसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड,और चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह और स्टोन को शामिल किया गया है |विकेटकीपर जोस बटलर की जगह बेन फॉक्स ले ली
चेन्नई| रोहित शर्मा की 161 रन की दर्शनीय पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को चेपक स्टेडियम की जन्म लेती पिच पर छह विकेट पर 300 रन बना लिए| रोहित का बखूबी साथ निभाते हुए अजिंक्य रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए| दोनों ने चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी करके मैदान पर पहली बार 12000 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया कुर्ला में मरी के बीच इस मैच के लिए भारत में क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों की वापसी हुई|
इस पिच पर 350 का स्कोर भी अच्छा माना जाएगा |पिछले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे थे |रोहित ने अपना सातवां टेस्ट शतक जमाते हुए 231गेंदों का सामना करके 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 161 रन बनाए| पहला टेस्ट 227 रन से हारने के बाद भारत की शुरुआत यहां भी अच्छी नहीं रही लेकिन रोहित ने पारी के सूत्रधार की भूमिका बखूबी निभाई|
No comments